33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

टाइगर नागाश्वेरा राव में रवि तेजा संग काम करने पर बोलीं नुपुर सेनन, वह अद्भुत अभिनेता और बेहतर इंसान हैं

हालिया रिलीज टाइगर नागेश्वर राव से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने अपने को-स्टार व तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा की प्रशंसा की है।एक्ट्रेस ने कहा है कि वह एक अद्भुत अभिनेता होने के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी हैं।टाइगर नागेश्वर राव के लिए निर्देशक वामसी ने नुपुर सेनन को फाइनल करने से पहले फिल्म में कास्ट करने के लिए 200-300 लड़कियों का ऑडिशन लिया था।बता दें, नूपुर बॉलीवुड स्टार कृति सेनन की बहन हैं और उन्हें टाइगर नागेश्वर राव में शानदार काम के लिए काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।रवि के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए नूपुर ने कहा, “यह एक मैजिकल एक्सपीरियंस था। वह एक अद्भुत अभिनेता और बेहतर इंसान हैं।मैंने उनको लेकर सोचा था कि वह सीरियस टाइप के इंसान होंगे और कम बातें कर होंगे, लेकिन मैं गलत थी।पहले दिन से, वह मेरी सोच से बिल्कुल अपोजिट निकले। वह अपनी वैनिटी में कम ही रहते हैं, हमेशा सेट पर लोगों से बातचीत करते रहते हैं।एक्ट्रेस ने कहा, मैं यह देखकर हैरान थी कि उनकी हिंदी कितनी शानदार है। वह मुझसे हिंदी में बात करते थे। वह एक सिक्योर एक्टर हैं। वह मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वह विचारशील और दयालु इंसान हैं। वह चाहते थे कि मेरा परफॉर्मेंस अच्छा हो।निर्देशक के बारे में बात करते हुए नूपुर ने कहा, “जब वह मुझसे मिले तो उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि आप कैसे बात करते हैं और आपका आचरण कैसा है। मुझे तुरंत पता चल गया कि मैं अपनी सारा से मिल चुका हूं। मैं रोमांचित हूं कि मैं एक पैन-इडिया फिल्म कर रही हूं। मैं न्यूकमर हूं, जिसकी फिल्म चार गुना अधिक लोगों तक पहुंचेगी, क्योंकि यह वाइडर रिलीज है।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading