26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

हमास के हवाई अभियान प्रमुख की हत्या : आईडीएफ

तेल अवीव, 28 अक्टूबर । इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और इसकी खुफिया एजेंसी शिन बेट ने शनिवार को घोषणा की कि आतंकी संगठन हमास का हवाई अभियान प्रमुख मारा गया है।

आईडीएफ और शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमास के हवाई संचालन प्रमुख अबू रुकबेह आतंकी संगठन के ड्रोन संचालन हवाई पहचान प्रणाली और हैंड ग्लाइडर के लिए जिम्मेदार था।

बयान में आगे कहा गया है कि मारा गया हमास नेता 7 अक्टूबर के हवाई अभियानों के मार्गदर्शन और क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार था, जिसके चलते हमास के आतंकवादी इजरायल में पहुंचे और हत्याओं को अंजाम दिया।

इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) यायर रविद ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आईएएनएस को बताया था कि इजरायली सेना इजरायली में 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की तलाश करेगी।

अबू रूबेख को हमास के सैन्य अभियानों का शीर्ष नेता माना जाता है और आईडीएफ 7 अक्टूबर के हमलों के लिए जिम्मेदार हमास नेतृत्व को मारने पर फोकस कर रहा है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading