23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अखिलेश यादव बोले, लोकसभा में सपा की सभी 80 सीटों पर तैयारी

गोरखपुर, 4 नवंबर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी इसीलिए भी कर रही है क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे, जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। सरकार भेदभाव कर रही है। समाज में नफरत फैलाती है। आपस में लड़ाती है। इन्होंने समाज में खाई पैदा की है। यह लोग सामाजिक न्याय के विरोधी हैं। वह लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती रही है। हम लोग जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहते हैं। इस सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रही है। 90 किमी. का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने में 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिये। सड़कों के गड्ढ़ामुक्त योजना में हजारों करोड़ रूपये की लूट हो गई।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading