31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

कमल हासन, अल्लू अर्जुन, अजय देवगन और ममूटी ने बाल दिवस पर दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 14 नवंबर । बाल दिवस के अवसर पर अभिनेता कमल हासन, अल्लू अर्जुन, ममूटी और अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

एक्स पोस्ट पर उलागनायगन ने तमिल में लिखा, ”बाल दिवस पर, मैं बच्चों को सुरक्षित, खुशहाल और शैक्षिक जीवन जीने की शुभकामनाएं देता हूं। उन लोगों को भी शुभकामनाएं, जिन्होंने अभी भी बचपना बरकरार रखा है।”

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”कोई बड़ी परेड नहीं, बस अपने सबसे अच्छे साथी के साथ एक साधारण सैर। बाल दिवस की शुभकामनाएं, चैंपियन!”

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बाल दिवस की शुभकामनाएं।”

मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी ने केरल की एक व्यस्त सड़क पर स्कूली बच्चों का अभिवादन करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा: “हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे”।

अन्य ख़बरें

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : माइक्रो ड्रामा कहानी कहने की एक विकसित शैली, सिनेमा का ‘फास्ट फैशन’ नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading