31.4 C
Jabalpur
June 9, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

बार-बार भूख लगने का क्या है कारण, जानें क्यों हर थोड़ी थोड़ी देर में क्यों खाना खाने का करता है मन

भूख लगने पर हम सभी खाना खाते हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. आमतौर पर एक इंसान दिन में तीन से चार बार खाना खाता है लेकिन अगर भरपेट खाना खाने के बाद भी भूख महसूस हो तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए. कुछ लोग इसे कमजोरी मानते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके कई गंभीर कारण हो सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर जानकारी दी है कि आखिर बार-बार भूख लगने के क्या कारण होते हैं.बार-बार भूख लगने के 6 कारणप्रोटीन की कमीन्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा बताती हैं कि अगर खाने में प्रोटीन कम है तो अक्सर भूख लगती रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन ऊर्जा प्रदान कर भूख बढ़ाने वाले हार्मोंस को कंट्रोल में रखता है. ऐसे हार्मोंस को बनाता है, जो पेट भर जाने का संकेत देते हैं. प्रोटीन फूड क्रेविंग को भी कम करनेका काम करता है. ऐसे में खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए.नींद पूरी न होनानींद न पूरी हो पाने के कारण भी बार-बार भूख लग सकती है. पर्याप्त नींद न लेने पर भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन काबू में नहीं रहता है और बढ़ जाता है. इससे बार-बार भूख लगने का एहसास होता है. इसलिए ठीक तरह से पूरी नींद लेनी चाहिए.रिफाइंड कार्ब्स के सेवन सेरिफाइंड कार्ब्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है. ऐसे में इनका ज्यादा सेवन भूख को बढ़ा देता है और जल्दी-जल्दी कुछ न कुछ खाने का मन करता है. ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स के सेवन से मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है.शरीर में फाइबर की कमीजब हमारी बॉडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं होता, तब बार-बार भूख का एहसास होता है. दरअसल, फाइबर से भरपूर चीजें भूख कम करने वाले हार्मोन को बनाने का काम करते हैं. इससे पेट काफी समय तक भरा महसूस होता है. ऐसे में खाने में फाइबर को ज्यादा रखना चाहिए.ज्यादा तनावन्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा बताती हैं कि , आज की लाइफस्टाइल ही तनाव वाली हो गई है. ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे बार-बार भूख लगती है. ऐसे में तनाव को कम करने की कोशिश करना चाहिए.इन बीमारियों की वजह से भी डायबिटीज और थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारियों में भी बार-बार भूख लगती है. दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता, जिससे एनर्जी बनने की बजाए यूरिन के रास्ते बाहर आ जाता है. ऐसे में जब शुगर हाई होता है तो बहुत ज्यादा भूख लगती है. कुछ न कुछ खाने का मन करता है. थायरॉइड हॉर्मोन बढऩे पर भी जल्दी-जल्दी भूख लगती है.

अन्य ख़बरें

नंबर के जरिए बोलती है लिवर की सेहत, जानें क्या है एएलटी टेस्ट, क्यों है जरूरी

Newsdesk

इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों ने दी गलत जानकारी तो होगी कार्रवाई: तेलंगाना सरकार

Newsdesk

गर्मियों का अमृत: शरीर में पानी और ऊर्जा का संतुलन बनाता है ये खट्टा-मीठा नेचुरल ड्रिंक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading