35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

महाराष्ट्र के 14 लाख व्यापारी व्यापार शुरू करने को उत्सुक

New Delhi: Shops remain shut as traders went on a strike and participated in a protest rally against the sealing drive, jointly organised by All Delhi Traders Vyapari and Workers Association and Confederation Of All India Traders (CAIT), at Ramlila Maidan in New Delhi on March 28, 2018.

मुंबई, 25 अप्रैल | केन्द्र द्वारा नियमों में ढील देने के बाद महाराष्ट्र में 14 लाख व्यापारी अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खोलने को उत्सुक हैं। शनिवार को यहां एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एफआरटीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष वीरेन शाह ने कहा कि इन 14 लाख व्यापारियों में अकेले मुंबई के लगभग तीन लाख हैं और बाकी पूरे महाराष्ट्र से हैं।

शाह ने आईएएनएस को बताया, “अब जब केन्द्र का निर्देश आ गया है, तो हम व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए राज्य सरकार की हरी झंडी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हम जानते हैं कि मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्से कोरोनोवायरस हॉटस्पॉट हैं।”

हालांकि, उन्हें लगता है कि मुंबई और राज्य के अन्य शहरों में जो क्षेत्र कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं, वे राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह के अनुसार अन्य सभी पहलुओं जैसे कि सोशल डिस्टेंसिग आदि के मानदंडों को ध्यान में रखकर खोले जा सकते हैं।

एफआरटीडब्ल्यूए का सुझाव है कि अधिकारी पहले कम संक्रमित क्षेत्रों को खोल सकते हैं और फिर धीरे-धीरे शहर और राज्य के अन्य भागों में इसे बढ़ा सकते हैं।

शाह ने बताया, “मुम्बई जैसी जगहों पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को लेकर समस्या का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अधिकांश श्रमिक दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं। वहीं जल्द ही परिवहन शुरू होने की संभावना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों या प्रतिनिधियों को श्रमिकों को उनके घरों से लाने के लिए बसों, कैब की व्यवस्था करने की जरूरत होगी।”

केंद्र से हरी झंडी मिलने के साथ ही राज्य और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के विभिन्न स्तरों पर चर्चा के बाद शनिवार को अपना रुख स्पष्ट करने की संभावना है।

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता होगी क्योंकि यहां कोविड-19 के कारण देश में सबसे ज्यादा क्रमश: 178 और 301 मौतें हुई हैं। वहीं संक्रमितों की संख्या के मामले में भी स्थिति खराब है। मुंबई में 4,447 और महाराष्ट्र में 6,817 रोगी हैं।

15 मार्च के बाद से व्यापार, व्यावसायिक और वाणिज्यिक गतिविधियां लगभग ठप हैं। 24 मार्च से तीन मई तब देशव्यापी बंद लागू रहेगा।

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading