26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

यमन के हौथी विद्रोहियों ने लंबी दूरी की मिसाइलों से किया इजराइल पर हमला

सना, 23 नवंबर । यमन के हौथी विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने गाजा पट्टी के फिलिस्तीनी इलाके पर इजराइली हमलों का बदला लेने के लिए एक नए ऑपरेशन में इजराइल की ओर लंबी दूरी की मिसाइलें दागीं।

मिलिशिया के प्रवक्ता येह्या सरिया ने बुधवार को हौथी-संचालित अल-मसीरा टीवी द्वारा प्रसारित एक बयान में कहा, ” मिसाइलों ने इलियट में इजरायली इकाई के विभिन्न सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।”

उन्होंने कहा, “जब तक गाजा और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली आक्रामकता बंद नहीं हो जाती, तब तक हम और अधिक सैन्य अभियान चलाना जारी रखेंगे।”

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से यमनी हौथी विद्रोहियों द्वारा दावा किया गया यह नौवां सीमा पार मिसाइल हमला है।

अमेरिका ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उत्तरी लाल सागर में उसकी नौसेना के एक जहाज ने यमन से इज़राइल की ओर दागी गई कई मिसाइलों को रोका।

रविवार को, हौथियों ने घोषणा की कि उन्होंने लाल सागर में बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास एक “इजराइली जहाज” का अपहरण कर लिया है और इसे होदेइदाह के बंदरगाह शहर में ले गए हैं।

सोमवार को, हौथिस ने फुटेज जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि जहाज का अपहरण करते समय उन्होंने एक सैन्य हेलीकॉप्टर और नावों का इस्तेमाल किया था।

2014 के अंत में यमनी गृह युद्ध शुरू होने के बाद से हौथिस ने राजधानी सना और लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह सहित उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में रूस प्रतिबंध विधेयक पर होगी वोटिंग :

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading