September 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

पिता-पुत्र की हत्या कर शव को कुएं में फेंका

छतरपुर, 24 नवंबर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की हत्या कर शवों को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे।

हत्या की वजह क्या है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के घेरापुरवा निवासी राजू कुशवाहा और उनके पुत्र मोहित कुशवाहा बुधवार की शाम को खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकले। गुरुवार की सुबह तक जब ये लोग घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनके शव एक कुएं में मिले।

बताया गया है कि शव मिलने के बाद कुएं के पानी को मोटर पंप की मदद से खाली कराया गया और पिता पुत्र के शवों को चारपाई से बांधकर बाहर निकल गया।

राजू के सिर पर चोट के निशान हैं तो वहीं बिजली के तार से पैर बंधे हुए थे। दूसरी ओर मोहित के हाथ को सफेद रंग के गमछे से बांधा गया था। इसके चलते आशंका हत्या की हो रही है।

कुएं से शव निकालने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है।

अन्य ख़बरें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल

Newsdesk

बरगी बांध में 96.46% जलभराव, 13 गेट खुले; नर्मदा में 4012 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Newsdesk

थैलेसीमिया व सिकलसेल पीड़ितों की मदद के लिए किया रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading