जबलपुर :- ओमती थाना अंतर्गत झूलेलाल मंदिर के पास गुरुवार की रात प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का माल जल गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग के करीब 10 से ज्यादा वाहन पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि अचानक हुई शार्ट सर्किट के कारण पहले दुकान और फिर गोदाम में आग लगी, और फिर धीरे-धीरे चारों तरफ फैल गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ओमती थाना पुलिस का अमला मौके पर पहुंचकर भीड़ को कंट्रोल करने में जुटा रहा।
ओमती थाना अंतर्गत झूलेलाल मंदिर के पास कृष्णा टॉय की गोदाम है। शाम को अचानक ही दुकान में शार्ट सर्किट हुआ। जब तक दुकान संचालक कुछ समझ पाते तब तक आग तेजी से बढ़ते हुए दुकान के बाद गोदाम तक पहुंच गई, और दुकान के बाद गोदाम को भी जला दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय निवासी यश ने बताया कि शाम को दुकान के पास से कुछ लोगों ने धुँआ निकलते देखा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
आग लगे दो घंटे से अधिक का समय हो चुका है। जिस जगह आग लगी है। वह रिहायसी और सकरा एरिया है। इस वजह से आग बुझाने में परेशानी जा रहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक दुकान-गोदाम में आग लगने से अभी तक कितना नुकसान हुआ है, काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
बाइट मदनलाल फायरमैन
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



