41.3 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

देव दीपावली 2023 : काशी में क्रैकर, लेज़र शो के साथ संगीत के संगम की बहेगी अद्भुत धारा

वाराणसी, 25 नवंबर । देव दीपावली में काशी के अर्धचन्द्राकार गंगा घाटों पर दीपों का हार सजेगा, वहीं गंगा के दूसरी ओर पर्यटक आकाश में क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत तीनों का एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी।

दरअसल, वाराणसी में 27 नवंबर को मनाए जाने वाले देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो का भी आयोजन करा रही है।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारी जारी है। क्रैकर्स शो लगभग 13 मिनट का होगा। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग 1 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव के ऊपर बने “हर-हर शम्भू”, “शिव तांडव स्त्रोत” आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी शो का आयोजन होगा। आकाश में कई तरह के आकर्षक आकार के चित्र भी दिखाई देंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि इस क्रैकर शो में पटाखे लगभग 60 से 70 मीटर ऊंचाई तक जाते हैं, जो काफी दूर से दिखाई देते हैं। ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित होते हैं। पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होती है।

अन्य ख़बरें

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

Newsdesk

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

भारत का रक्षा उत्पादन 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक, 100 से अधिक देशों को निर्यात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading