31.5 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

सुबह उठते ही घबराहट, थकान, शरीर में है दर्द तो नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी वजह

कभी-कभी सुबह उठते ही शरीर में दर्द, थकान, घबराहट जैसी समस्याओं का हम सामना करते हैं. लगातार अगर ऐसा परेशानी हो रही है तो इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में कुछ न कुछ पोषक तत्वों की कमी है. शरीर को उसकी जरूरत के हिसाब से पोषक तत्व न मिल पाने से ऐसी परेशानियां होती है. ऐसे में आप भी अगर इन समस्यों से परेशान हैं तो आइए जानते है कि शरीर को किन पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत है और इसकी कमी को पूरा करने के लिए अपने डाइट में आपको क्या शामिल करना चाहिए…कैल्शियम की कमी कई बार हमें अचानक चक्कर आना, थकान महसूस होना, मांसपेशियों में ऐंठन या घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसा अक्सर शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होता है.कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी मिनरल है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में समस्याएं शुरू हो जाती हैं. चक्कर आना, थकान और अन्य लक्षण इसी कमी का संकेत हैं. ऐसे में कैल्शियम से भरपूर पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर, सेंधा नमक का सेवन बढ़ाना चाहिए. सही मात्रा में कैल्शियम के खाने से इन समस्याओं से निजात मिल सकती है.फाइबर की कमीशरीर में फाइबर की कमी एक आम समस्या है जो कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनती है. फाइबर की कमी से हमें अक्सर थकान और चक्कर आना आदि होता है. फाइबर की कमी के कारण होने वाली समस्याओं से बचने के लिए हमें अपने डाइट में फाइबर युक्त चीजें जैसे – सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें खानी चाहिए. फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. आयरन की कमीशरीर में आयरन की कमी एक आम समस्या है, जिसके कारण कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. आयरन की कमी से सुबह उठने के बाद हमें बार-बार थकान महसूस होती है. साथ ही सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला या डबल दिखाई देना आदि लक्षण भी देखने को मिलते हैं.ऐसे में अपने आहार में स्पिनेच, पालक, बीन्स, अंडे जैसे आयरन से भरपूर फ़ूड्स को शामिल करना चाहिए. तभी थकान और चक्कर से राहत मिल पाएगी.

अन्य ख़बरें

हीटवेव से बचाव जरूरी : आयुष मंत्रालय ने बताए फर्स्ट एड टिप्स

Newsdesk

अखिलेश यादव का पुतला जलाते वक्त जलीं भाजपा विधायक से मिलने खुद अस्पताल पहुंचे सपा अध्यक्ष

Newsdesk

पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान की आंखों का सरकारी अस्पताल में हुआ इलाज, पीटीआई ने फिर उठाए सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading