22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में रोड रेज में परिचितों ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा, 30 नवंबर । ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके में एक व्यक्ति 29 नवंबर को शाम 8:30 बजे के आसपास एक शादी समारोह से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में बाइक और कार निकालने को लेकर उसका विवाद दूसरे पक्ष के लोगों से हो गया। कहासुनी के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसे बुरी तरीके से घायल कर फरार हो गए।

घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में 3 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल थाना जारचा के ग्राम छायास का रहने वाला अशोक कुमार ग्राम मुठियानी में 29 नवंबर को एक शादी में शामिल होने गया था। वहां से 8:30 बजे के आसपास वह लौट रहा था। तभी ग्राम गुलावठी खुर्द के पास उसकी बाइक निकालने को लेकर उसी गांव के रहने वाले नकुल, आकाश और बबलू से बहस हो गई।

इसके बाद उन्होंने अशोक पर चाकुओं से वार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक. इस मामले में थाना जारचा में एफआईआर पंजीकृत की जा चुकी है। शादी समारोह से लौटते समय कार व बाइक को निकालने को लेकर हुए विवाद में पूर्व से परिचित लोगों द्वारा पीडि़त पर चाकू से हमला किया गया। टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading