38.6 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

न्यूजीलैंड में कोविड-19 के 2 नए मामले दर्ज

वेलिंगटन, 26 सितंबर | न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक मामला आइसोलेशन सेंटर से है और दूसरा मामला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में सामने आया है।

न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आइसोलेशन में रह रहे जिस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई उसकी उम्र 30 साल के आसपास है और वह रूस से संयुक्त अरब अमीरात होता हुआ न्यूजीलैंड पहुंचा है।

दूसरा मामला एक यात्री का है जिसने क्राइस्टचर्च से ऑकलैंड तक एक चार्टर विमान से यात्रा की।

मंत्रालय ने कहा कि उस विमान के 3 लोगों का पहले ही परीक्षण पॉजिटिव आ चुका है। वहीं ऑकलैंड की क्वारंटीन फैसिलिटी में 32 लोग थे, जिनमें से 15 लोग ऐसे हैं, जो अपने घरेलू संपर्कों के कारण संक्रमित हुए।

अब यहां के अस्पताल में 2 कोविड-19 रोगी हैं, जो कि एक सामान्य वार्ड में आइसोलेशन में हैं।

वर्तमान में देश में 61 सक्रिय मामले हैं। वहीं शनिवार तक न्यूजीलैंड में कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी थी।

अन्य ख़बरें

स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading