जबलपुर, 25 अप्रैल। आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की देर रात मिली 70 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में दो को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । इनमें गोहलपुर अमखेरा रोड निवासी 27 बर्षीय आकाश शर्मा और मोतीनाला निवासी 40 बर्षीय अंजुम निशा शामिल हैं । इस तरह आज शनिवार को कुल 16 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं ।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 59 तक पहुंच गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं । जबकि एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।
आज शनिवार को आईसीएमआर लैब से कुल 255 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं । इनमें 16 कोरोना पॉजिटिव और 237 निगेटिव पाई गई हैं । जबकि 2 सेम्पल को अंडर प्रोसेस रखा गया है ।
सोर्स:
[iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fcollectorjabalpur%2Fposts%2F1050087635365578&width=500″ width=”500″ height=”408″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowTransparency=”true” allow=”encrypted-media”]


