September 14, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

असम में कोविड ​​-19 का कोई नया वैरिएंट नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

गुवाहाटी, 21 दिसंबर  । असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने गुरुवार को कहा कि हाल के दिनों में राज्य में काेविड ​​-19 का कोई नया संस्करण नहीं पाया गया है।

उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य विभाग को कोव‍ि‍ड ​​-19 संक्रमण की वृद्धि के खिलाफ सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। अब तक, असम ने कोई नया कोविड मामला दर्ज नहीं किया है। हमें राज्य में कोई नया कोविड-19 वेरिएंट नहीं मिला है।”

वह देश में कोव‍िड ​​-19 स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल हुए।

अपने एक्स हैंडल पर महंत ने लिखा, “असम में अभी तक नए वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। असम सरकार अलर्ट पर है और लगातार स्थिति पर नजर रख रही है, मैं लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं।”

बुधवार को मंडाविया ने देश की कोविड-19 स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय राजधानी से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों को देश के कई राज्यों में कोव‍िड 19 सबवेरिएंट जेएन.1 की उपस्थिति के बारे में जानकारी दी।

मंडाविया ने सतर्क रहने और कोविड-19 वायरस के उभरते प्रकारों से लड़ने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और उभरने वाले किसी भी नए वायरस स्ट्रेन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

अन्य ख़बरें

Newsdesk

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, बिलासपुर से लौट रहा था

Newsdesk

2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था ‘प्रधानमंत्री’ का सुरक्षा प्रोटोकॉल, ‘मोदी स्टोरी’ ने जारी की वीडियो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading