24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पटना में लड़कियों के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले में अधेड़ गिरफ्तार, पहले भी 72 वर्षीय महिला की कर दी थी हत्या

पटना, 13 जनवरी । बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में एक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन करने का दावा किया। इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ देवानंद राय को गिरफ्तार कर लिया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को बताया कि इसके पहले भी आरोपी ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। वह इससे पहले 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

अधिकारी ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ सकी है। उन्होंने दावा किया कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब हो सकेगी।

दरअसल, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को महादलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी। मंगलवार को गांव के पास एक खेत में लावारिस हालत में एक लड़की बदहवास अवस्था में मिली, जबकि, एक का शव बरामद किया गया।

जख्मी हालत में मिली लड़की को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading