July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

इस महीने श्रीलंका में 5,000 से अधिक डेंगू के मामले

कोलंबो, 16 जनवरी । श्रीलंका में डेंगू नियंत्रण इकाई (एनडीसीयू) ने मंगलवार को अपडेट जारी किया जिसके मुताबिक जनवरी में अब तक देश में 5,000 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीसीयू ने कहा कि जनवरी के पहले पखवाड़े में 5,829 मामले सामने आए हैं।

पश्चिमी प्रांत में सबसे अधिक 1,956 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तरी प्रांत में 1,390 मामले सामने आए।

एनडीसीयू के अनुसार, पिछले साल श्रीलंका में 57 मौतों के साथ 88,398 डेंगू के मामले सामने आए थे।

इससे पहले जनवरी में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दक्षिण एशियाई देश में मच्छर जनित बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी डेंगू रोकथाम सप्ताह की घोषणा की थी।

अन्य ख़बरें

कुमामोटो में भूकंप से हुई तबाही पर पीएम मेलोनी ने जताया दुख, जापान को मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

ट्रंप से मिले जेलेंस्की और नेतन्याहू, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर हुई अहम बातचीत

Newsdesk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading