24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

नोएडा के जेपी क्लासिक सोसाइटी के लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे रहे 7 लोग

नोएडा, 18 जनवरी । नोएडा में लिफ्ट में फंसने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला जेपी क्लासिक सोसाइटी का सामने आया है। यहां एक लिफ्ट में सात लोग फंस गए और 40 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान एक महिला की तबीयत भी खराब हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-134 स्थति जेपी क्लासिक सोसाइटी के लिफ्ट में तीन महिलाओं समेत सात लोग करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इसमें एक महिला की तबीयत बिगड़ने गई। बिजली विभाग की टीम ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सातों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सोसाइटी में बुधवार शाम को बी-4 टावर की 16वीं मंजिल से तीन महिला समेत सात लोग ग्रांउड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे। फर्स्ट फ्लोर से पहले ही लिफ्ट अचानक रुक गई। लिफ्ट में सातों लोग करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट के अंदर से शोर मचाया।

लिफ्ट में लगे इमरजेंसी बटन भी काम नहीं कर रहे थे। शोर की आवाज वहां से गुजर रहे सोसाइटी के निवासियों को सुनाई दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेंटेनेंस विभाग को दी।

इस बीच लिफ्ट के अंदर ईशा की तबीयत खराब होने लगी। ईशा को बाहर निकाला गया और करीब एक घंटे तक वो ग्राउंड फ्लोर पर रही।

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि लिफ्ट में मेंटेनेंस खराब होने की वजह से अक्सर इस तरह की घटना हो रही है।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading