23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नड्डा ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा-अर्चना, लाइव देखेंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

नई दिल्ली, 22 जनवरी । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के ऐतिहासिक झंडेवालान मंदिर में पहुंचकर दर्शन व पूजा-अर्चना की। नड्डा झंडेवालान मंदिर से ही पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को लाइव देखेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नई दिल्ली के ऐतिहासिक बिरला मंदिर में पहुंचकर दर्शन व पूजा-अर्चना की। शाह बिरला मंदिर से ही पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को लाइव देखेंगे।

आपको बता दें कि भाजपा ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने के लिए पूरे देशभर में बूथ स्तर तक व्यवस्था की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मोदी सरकार के सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और विधायकों सहित पार्टी के सभी नेता देश के अलग-अलग शहरों में मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे, दर्शन करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखेंगे।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो, भाजपा ने मंदिरों सहित दो हजार से अधिक जगहों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाकर अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था की है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading