September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

भीड़ से निपटने के लिए राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया गया

अयोध्या, 24 जनवरी । अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला लिया है।

अब श्रद्धालु रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। पहले यह समय शाम सात बजे तक ही था।

सुबह की पाली में दर्शन सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, करीब पांच लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं और लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है।

अयोध्या जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और रामलला के दर्शन करें।

गौरतलब है कि आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद भी स्थिति पर नजर रखने के लिए अयोध्या में ही डेरा डाले हुए हैं।

अन्य ख़बरें

नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 1434 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Newsdesk

उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन

Newsdesk

रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर डीआरएम बिलासपुर ने रेलवे कालोनी में बाउंड्री वॉल बनाने का दिया आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading