May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

वॉक इन द वुड्स रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

गाजियाबाद, 25 जनवरी । गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 इलाके में बने एक रेस्टोरेंट वॉक इन द वुड्स में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

इस दौरान भीषण आग के चलते रेस्टोरेंट का काफी सामान जलकर राख हो गया। आग बिल्डिंग में भी फैल सकती थी, लेकिन, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन वैशाली में गुरुवार दोपहर 1:13 पर गौर हाईट मार्केट चन्द्र लक्ष्मी हॉस्पिटल के सामने वॉक इन द वुड्स रेस्टोरेंट में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित 2 फायर टैंकर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा की आग की लपटे और काला धुआं बहुत तेज था। होटल में धुआं बहुत ज्यादा होने के कारण फायर यूनिट को फायर फाइटिंग करने में बहुत परेशानी हो रही थी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने तत्काल 1 फायर टैंकर फायर स्टेशन वैशाली से, 2 फायर टैंकर फायर स्टेशन कोतवाली से तथा 1 फायर टैंकर फायर स्टेशन साहिबाबाद से बुलाये। फायर यूनिट ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और आग को पूर्णरूप से शांत किया।

अन्य ख़बरें

लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सम्राट चौधरी

Newsdesk

बिहार में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Newsdesk

‘बंगाल में मई 1962 को रखी गई ‘हिंदू प्रताड़ित करो’ की नींव’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading