April 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

जोनस ब्रदर्स पहुंचे मुंबई, इंडिया में पहली बार करेंगे परफॉर्म

मुंबई, 27 जनवरी । अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स शनिवार को मुंबई पहुंचे। वह एक कॉन्सर्ट के लिए इंडिया आए हैं। तीनों शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और पैपराजी के लिए पोज दिए

पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में निक को बेज रंग की शर्ट और पैंट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने वाइट स्नीकर्स, कैप और एक बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। केविन ने ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट, काली पैंट और जूते पहने थे।

जो ने ब्लू शर्ट और ऑरेंज टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने इसे ग्रे पैंट के साथ पेयर किया। उन्होंने कैप और ब्लैक शूज भी पहने थे। कार के अंदर जाने से पहले निक ने अपने आस-पास मौजूद लोगों को “धन्यवाद” कहा।

बता दें कि यह पहली बार है कि जोनस ब्रदर्स इंडिया में परफॉर्म करेंगे। हालांकि, यह उनकी देश की पहली यात्रा नहीं है। कुछ फैंस ने बताया कि यह कैसे संयोग है कि मन्नारा चोपड़ा के ‘जीजू’ बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले शहर में पहुंचे।

बैंड शनिवार को मुंबई में म्यूजिक फेस्टिवल लोलापालूजा इंडिया के दूसरे एडिशन में परफॉर्म करेगा, और वह इस इवेंट के प्रमुख कलाकार होंगे।

फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले अन्य इंटरनेशनल कलाकारों में वनरिपब्लिक, सिंगर स्टिंग, हैल्सी, मॉडर्न डांस म्यूजिक जोड़ी जंगल, इंग्लिश रॉक बैंड रॉयल ब्लड, अमेरिकी रैपर जेपीईजीएमएएफआईए, इटालियन ईडीएम आर्टिस्ट मेडुज़ा, फ्रेंच हाउस डीजे माला और कैरिबू शामिल हैं।

लोलापालूजा इंडिया का पहला दिन मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित होने वाला है।

अन्य ख़बरें

न समंदर, न पहाड़… फातिमा सना शेख के लिए ये हैं दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रेवल पार्टनर

Newsdesk

महज 31 साल की उम्र में दिलीप ताहिल ने चुना था पिता का किरदार

Newsdesk

लुक्खे’ में दिखेगा राशी खन्ना का पुलिस अवतार, जड़ों की ओर लौटकर बनीं ‘तेज-तर्रार पंजाबन’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading