September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या, खुद की आत्महत्या की कोशिश

जमशेदपुर, 27 जनवरी । पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुभेंदु बेरा ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा एवं ढाई साल के बेटे बापुन बेरा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वारदात 26 जनवरी की देर रात की है।

शुभेंदु के घर वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर तंत्र-मंत्र के चक्कर में तांत्रिकों के पास जाता रहता था। शुक्रवार रात जब पत्नी और बेटा सो रहे थे, तब उसने गला दबाकर दोनों की जान ले ली और खुद घर के पास मौजूद आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की।

इस दौरान शुभेंदु के पिता शरद बेरा की नींद खुली और उन्होंने उसे फंदे पर लटका पाया तो शोर मचाकर घरवालों की मदद से उसे बचाया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका पार्वती बेरा के घर वाले भी शनिवार को पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading