24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

हैदराबाद, 29 जनवरी । तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

रविवार देर रात मिरयालागुडा में हुए हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नार्केटपल्ली-अडंकी हाईवे पर कृष्णा नगर कॉलोनी में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

मृतक मिरयालागुडा मंडल के नंदीपाडु गांव के रहने वाले थे। वे पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक मंदिर के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान चेरुकुपल्ली महेश (32), उनकी पत्नी ज्योति (30), बेटी ऋषिता (6), महेश के भाई बी. महेंद्र (32), उनके बेटे लियोनिस (2) के रूप में की गई है। महेश की पत्नी माधवी गंभीर रूप से घायल है। उसे मिर्यालगुडा एरिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक निजी अस्पताल में भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस ने ट्रक की पहचान और पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर चालक पकड़े, रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Newsdesk

स.उ.नि. रामसहाय पटेल हुये सेवानिवृत्त

Newsdesk

शिक्षाविद श्री रविकांत जैन का निधन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading