September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दर्शन के बाद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अयोध्या, 29 जनवरी । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए हर रोज भक्तों का तांता लगा हुआ है। एक बार फिर मंदिर में दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए और हनुमंतलला के दर्शन करने के बाद राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया।

जनवरी माह में सीएम का रामनगरी का यह छठा दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 जनवरी, 14 जनवरी, 19 जनवरी, 21-22 जनवरी और 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचे थे।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के संदर्भ में ना केवल जानकारी ली, बल्कि, खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सीएम ने दर्शनार्थियों से भी बातचीत करके फीडबैक लिया।

अन्य ख़बरें

उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन

Newsdesk

रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर डीआरएम बिलासपुर ने रेलवे कालोनी में बाउंड्री वॉल बनाने का दिया आदेश

Newsdesk

भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का ‘मंत्रिमंडल’! कार्रवाई के सवाल पर घिरे गुड्डू चौहान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading