37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस को लेकर इमोशनल हुईं परिणीति चोपड़ा, कहा- ‘वैसा ही हुआ, जैसीउम्मीद थी’

मुंबई, 29 जनवरी । एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लाइव सिंगिंग की शुरुआत की और कहा कि इस परफॉर्मेंस में वह सब कुछ था जो वह चाहती थीं।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके कॉन्सर्ट की झलक है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर कर बताया कि ये परफॉर्मेंस इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपने शहर मुंबई में परफॉर्म किया है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”’और यह हो गया। जब मैं इसे लिख रही हूं तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मेरा अब तक का पहला लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस कल रात थी। ये वो सब कुछ था, जिसकी मैं उम्मीद कर रही थी। आप सभी ने जो प्यार दिखाया, उसके लिए आपका धन्यवाद। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

इस महीने की शुरुआत में, परिणीति ने साझा किया था कि अब उनके दो करियर हैं – एक्टिंग और उनकी म्यूजिकल जर्नी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति की अगली फिल्म ‘चमकीला’ है, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading