September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘बिग बॉस 17’ एक यादगार यात्रा, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा : अंकिता लोखंडे

मुंबई, 29 जनवरी । ‘बिग बॉस-17’ में शीर्ष 5 तक जगह बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शो में अपनी यात्रा के बारे में बात की और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी धन्यवाद दिया।

ग्रैंड फिनाले में बाहर होने वाली दूसरी प्रतियोगी अंकिता ने फिनाले के एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर ग्रैंड फिनाले से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की।

उन्‍होंने लिखा, ”एक यात्रा जिसे हमेशा याद रखा जाएगा और संजोया जाएगा, आपके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद। सलमान खान, ऑफिशियल जियो सिनेमा, कलर्स टीवी, एंडेमोल शाइन इंडिया को धन्यवाद।”

ग्रैंड फिनाले से एविक्शन के बाद उन्हें अपने परेशान प्रशंसकों और मीडिया की भीड़ का सामना करना पड़ा।

अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी ने शीर्ष दो तक जगह बनाई। हालांकि, यह मुनव्वर ही थे, जो 50 लाख रुपये और एक कार के साथ ट्रॉफी घर ले गए।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading