23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग

हरदा, 6 फरवरी । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई लोगों के हताहत होने की खबरें आ रही हैं।

इस घटना में दर्जनों मकानों मे दरारें आ गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोटों के साथ आग लग गई। यह आग भीषण रूप ले चुकी है और उसने कई मकानों को भी प्रभावित किया है।

आसमान पर आग और धुएं के गुबार नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं।

आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में फैक्ट्री चल रही थी उसके आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading