23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद विस्फोट, 25 लोग घायल

हरदा, 6 फरवरी । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। इस विस्फोट और अग्निकांड में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रभावित क्षेत्रों में कई लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदा के बैरागढ़ इलाके में मगरधा रोड के करीब एक आवासीय बस्ती है और यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित है। इस फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोटों के साथ आग लग गई। आसमान पर आग और धुएं के गुबार नजर आ रहे हैं। यह आग भीषण रूप ले चुकी है और उसने कई मकानों को भी प्रभावित किया है।

फैक्ट्री में इतनी भीषण आग लगी है कि उसके अंदर जो लोग थे वह बाहर निकाल पाए होंगे इसकी संभावना कम ही है, साथ ही फैक्ट्री के आसपास के कई मकान भी इस आग की चपेट में आ गए हैं।

इतना ही नहीं फैक्ट्री के आसपास के इलाके में मकान से उछले ईंट- पत्थर ने सड़कों से गुजरते लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते वे सड़क पर गिर गए। कई लोग सड़क पर अचेत अवस्था में भी नजर आए।

जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए माना कि इस हादसे में 25 लोगों को अस्पताल लाया गया है, इनमें से कई की हालत गभीर है। आग भीषण है और उसे पर काबू पाने के लिए आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं।

राज्य सरकार के पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी इस हादसे को दुखद बताया है। उनका कहना है कि आग भीषण है और उस पर काबू पाने के लिए आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। इस फैक्टरी को बैन किया गया था, ब्लैक लिस्टिड कर दिया गया था। उसके बाद कैसे चल रही थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से इस हृदय विदारक हादसे में फंसे सभी नागरिकों की कुशलता तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए और आग का गुबार नजर आने लगा। इसके साथ ही पटाखा फैक्टरी के आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह धमाके इतने तेज थे कि आसपास का इलाका भी दहल गया ।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading