April 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का खौफनाक फस्र्ट लुक आउट, खून से सना चेहरा…हाथ में कोयता लिये दिखे अभिनेता

रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज के बाद अब निर्देशक अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन में जुट गए हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन के साथ लौट रहे हैं।अजय देवगन की सिंघम अगेन से से अब तक उनकी ऑनस्क्रीन पुलिस टीम में शामिल रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।अब हाल ही में सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म से अर्जुन कपूर के दो लुक शेयर किये हैं, जो उनका अब तक का सबसे अलग लुक है।सिंघम की फ्रेंचाइजी में पहली बार एक साथ एक ही फ्रेम में कई बड़े सुपरस्टार्स को कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाते हुए दर्शक पहले से ही बेसब्र हैं। इस बीच ही अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म से अर्जुन कपूर के दो लुक शेयर किये हैं, जिसमें वह काफी अलग लग रहे हैं।पहले लुक में अर्जुन कपूर ने हाथ में खून से सना हुआ कोयता पकड़ा हुआ है और उनके दांत और चेहरे पर ब्लड की छींटे हैं। पहले पोस्टर में उनके पीछे कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। दूसरे पोस्टर में गुंडे एक्टर्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाल एक-दूसरे को घूर रहे हैं।रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर के दो पोस्टर्स शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, इंसान गलती करता है और उसकी सजा भी मिलती है। लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। क्या मैं अर्जुन कपूर के इंट्रोडक्शन के साथ मैं ये कह सकता हूं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस सरप्राइज रह गए हैं।एक यूजर ने लिखा, अर्जुन कपूर को सब पुलिस वालों के खिलाफ लड़ते हुए देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा, अर्जुन विलेन के रूप में बहुत सही लगता है। अन्य यूजर ने लिखा, भाई ये तो एकदम डेंजर लग रहा है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति बेचने पर लगाई रोक, करिश्मा कपूर को मिली राहत

Newsdesk

न समंदर, न पहाड़… फातिमा सना शेख के लिए ये हैं दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रेवल पार्टनर

Newsdesk

महज 31 साल की उम्र में दिलीप ताहिल ने चुना था पिता का किरदार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading