September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को कुचला, मां-बेटे की मौत

बिजनौर, 16 फरवरी । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंडावर थाना क्षेत्र के बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर कबूलपुर गांव के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के सभी लोग कबूलपुर गांव में बनी गौशाला पर काम करते थे। सभी सुबह अपने घर गांव दरियापुर जाने के लिए चन्दक रेलवे स्टेशन पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान सुनीता देवी (45) और मुकुल (7) के रूप में हुई। जबकि, धर्मेंद्र (47) और टिंकू (12) को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading