September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो सगे भाईयों की मौत

बिजनौर, 17 फरवरी । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर-धामपुर रोड पर गांव ढेला अहीर के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, मुरहाट गांव निवासी दो सगे भाई कुलवंत (25) और बिट्टू (19) बाइक पर सवार होकर धामपुर से घर वापस लौट रहें थे। इसी दौरान बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को करीब 4 बजे नूरपुर थाना अंतर्गत ढेला अहीर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जनजातीय नायकों के बलिदान दिवस की अभूतपूर्व तैयारियां

Newsdesk

बिना नंबर की कार से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading