31.2 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

फिल्म बड़े मियां छोटे मिया टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. सिल्वर स्क्रीन पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ाने के लिए अब मेकर्स ने फिल्म का धांसू टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है. इस टाइटल ट्रैक में टाइगर और अक्षय की एनरजेटिक जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. वहीं रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छाया गया है. गाने को लेकर फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोगों को अक्षय-टाइगर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. वहीं ये गाना आपको अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की याद दिलाता है.बता दें कि इस टाइटल के को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने गया है. वहीं इसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं. वहीं कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरहाउस जोड़ी फूलऑन एक्शन मोड में दिखी. बता दें कि दोनों आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आएंगे. वहीं टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा था कि दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!. बता दें कि टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिले.अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल में नजर आएंगे.

अन्य ख़बरें

राम कपूर ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बताया क्यों मां और बहन नहीं करती बात

Newsdesk

चोट से उबरने के बाद फिर जिम में वापस लौटीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत, इंस्टाग्राम पर लिखा नोट

Newsdesk

आईएफएफएम में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर, विनीत कुमार सिंह बोले- ‘दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी हमारी कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading