June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

खराब मौसम के बीच फँसी दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट, डर से काँपे लोग

नई दिल्ली, 20 फरवरी । दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का एक विमान सोमवार को खराब मौसम में फंस गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लोगों का डर साफ देखा जा सकता है। सोमवार को इंडिगो की उड़ान 6ई6125 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5:25 बजे रवाना हुई थी। भारी बारिश के चलते इसे मुसीबत का सामना करना पड़ा़।

वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग विमान के हिलने से काफी परेशान हैं। ऐसे में कई लोगों को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, ”इंडिगो की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान 6ई6125 को रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चालक दल ने सभी परिचालन प्रोटोकॉल का पालन किया और उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित उतरी।”

इसमें कहा गया, ”खराब मौसम के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading