38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार : अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर; नौ की मौत, पांच घायल

लखीसराय, 21 फरवरी । बिहार के लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक ओपी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई तथा अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यात्रियों को लेकर एक ऑटो सिकंदरा से लखीसराय की ओर जा रहा था तभी बिहरौर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 13 से 14 लोग सवार बताए जाते हैं। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

रामगढ़ चौक ओपी के प्रभारी मृत्युंजय कुमार पंडित ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की खबर सुनते ही कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि सभी मृतक मुंगेर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading