40.5 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मुजफ्फरनगर : तेज रफ्तार ट्रक ने पांच कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर, 24 फरवरी । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग – 58 पर एक माल वाहक वाहन (ट्रक) ने चीतल रेस्तरां के पास खड़ी पांच कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात खतौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तगाई कट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक ने चीतल रेस्तरां के पास खड़ी पांच कारों को टक्कर मार दी।

पुलिस उपाधीक्षक यतेंद्र नागर ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार (30) और श्‍वेता (24) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला ‍अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ ने कहा कि शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में रखा गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading