31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

हाइब्रिड, ईवी के कारण अमेरिका में हुंडई मोटर की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़ी

सोल, 2 मार्च । दक्षिण कोरिया की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर ने शनिवार को कहा कि पिछले महीने अमेरिका में उसकी बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दुनिया के सबसे बड़े ऑटो मार्केट में पिछले महीने इसकी कुल 60,341 यूनिट्स बिकीं, जबकि एक साल पहले 57,044 यूनिट्स बिकी थी।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह लाभ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे पर्यावरण-अनुकूल मॉडलों में वृद्धि के कारण हुआ।

हुंडई मोटर अमेरिका के सीईओ रैंडी पार्कर ने एक बयान में कहा, “हुंडई के इलेक्ट्रिक वाहन और प्लग-इन हाइब्रिड की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिसमें साल-दर-साल उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।”

“हमें अपने ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को मिली मान्यता पर गर्व है और हम अपने ग्राहकों को उत्पादों की विविध श्रृंखला प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उधर, हुंडई की सहयोगी कंपनी किआ कॉर्प ने पिछले महीने अमेरिका में कुल 59,059 यूनिट्स बेचे, जो एक साल पहले की 60,859 इकाइयों से 3 प्रतिशत कम है।

 

अन्य ख़बरें

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading