30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा का अभियान : ‘तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, पीएम मोदी का परिवार’

नई दिल्ली, 6 मार्च । भाजपा ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अपने ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ अभियान के साथ अब देश की जनता को भी कनेक्ट करना शुरू कर दिया है। भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बुधवार को ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ हैशटैग के साथ 1 मिनट 2 सेकंड का वीडियो शेयर कर यह बताया कि परिवार किसे कहते हैं और क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भारत (140 करोड़ देशवासी) ही उनका परिवार है।

इस वीडियो में यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तरह से देशवासियों के हितों का ख्याल रखा है, उनका सम्मान किया है, उनके साथ दीपावली एवं राखी जैसे त्योहार मनाए, मन की बात की। इसलिए देश के 140 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार है।

वहीं भाजपा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अलग ही अंदाज में तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार…तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं पीएम मोदी का परिवार…”

खास बात यह है कि देशभर के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता इसे अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं ताकि देश के सभी राज्यों की जनता तक भाजपा का यह संदेश पहुंच सके।

आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कहे गए अपशब्दों के खिलाफ विरोध जताते हुए भाजपा नेताओं ने 4 मार्च से ही ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ अभियान छेड़ रखा है।

पार्टी ने अब इस अभियान से देश की जनता को भी कनेक्ट करना शुरू कर दिया है।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading