34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस ने सीमा के निकट फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ा

मॉस्को, 6 मार्च | रूसी सुखोई-27 लड़ाकू जेट ने काला सागर के ऊपर रूसी सीमा की तरफ बढ़ रहे तीन फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ दिया। सरकारी मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है।

सरकारी तास समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि काला सागर पर रूसी राडार ने देश की सीमा की ओर बढ़ रहे तीन हवाई लक्ष्यों का पता लगाया। इसके बाद वायु रक्षा बलों के ड्यूटी पर तैनात एक सुखोई-27 लड़ाकू विमान को रवाना किया गया।

फ्रांसीसी विमानों की पहचान एक ई-3एफ लंबी दूरी के रडार डिटेक्शन एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बलों के दो राफेल-सी बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमानों के रूप में की गई।

रूसी लड़ाकू जेट के करीब आने के बाद विदेशी सैन्य विमानों ने रूस की सीमा से यू-टर्न लिया और काला सागर के ऊपर हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

मंत्रालय ने कहा, विदेशी विमान देश की सीमा में नहीं घुसे थे।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading