38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

डीएमडीके के साथ सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत करेगी अन्नाद्रमुक

चेन्नई, 6 मार्च । तमिलनाडु की मुख्य पार्टी एआईएडीएमके बुधवार को डीएमडीके के साथ दूसरे चरण की बैठक करेगी। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान मेंं रखते हुए सीट शेयरिंग को लेकर की जाएगी।

अन्नाद्रमुक नेता एस.पी. वेलुमणि और थंकामणि डीएमडीके नेताओं के साथ बातचीत करेंगे, जिनमें पार्टी महासचिव प्रेमलता विजयकांत और उप सचिव एल.के. सुधीश भी शामिल होंगे।

डीएमडीके दिवंगत तमिल सुपरस्टार विजयकांत द्वारा बनाई गई एक राजनीतिक पार्टी है। 28 दिसंबर, 2023 को विजयकांत का निधन हो गया और उनकी पत्नी प्रेमलता और बहनोई एल.के. सुधीश अब पार्टी की कमान संभाल रहे हैं।

बता दें कि 2011 के विधानसभा चुनाव में डीएमडीके ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में 29 सीटों पर जीत हासिल की थी और 7.9 फीसद वोट हासिल किया था।

अन्नाद्रमुक अपने गठबंधन का विस्तार करने की कोशिश कर रही है। सोमवार को उसने डॉ. कृष्णास्वामी की अध्यक्षता वाली दलित राजनीतिक पार्टी पुथिया तमिलमगम के साथ गठबंधन किया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डीएमडीके चार लोकसभा सीटों की मांग कर रही है, जबकि एआईएडीएमके दो सीटों पर जोर दे रही है।

डीएमडीके के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “डीएमडीके चार सीटें चाहती है और यह केवल अन्नाद्रमुक ही नहीं है, बल्कि अन्य विकल्प भी हैं। आज की बैठक महत्वपूर्ण है और देखते हैं कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं और फिर हम निर्णय लेंगे।”

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading