32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मध्य प्रदेश में दो पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल

भोपाल, 11 मार्च । मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दो पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इन दोनों पूर्व विधायकों का नाता बुंदेलखंड से है।

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और लगभग हर रोज कांग्रेस के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उसी क्रम में सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और पन्ना जिले की गनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस मौके पर कई अन्य कांग्रेस नेताओं को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने एक पूर्व सांसद और तीन पूर्व विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

इससे पहले भी जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू, कांग्रेस के मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव के अलावा कई और नेता भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और कांग्रेस के कई और नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अन्य ख़बरें

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का कथित सरगना पप्पू मल्लाह भोपाल से गिरफ्तार, चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी भी पकड़ाया

Newsdesk

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत 

Newsdesk

चिकन की कीमत को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या का आरोप, पुल से नीचे फेंकने का दावा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading