33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति होगी कुर्क

हल्द्वानी, 13 मार्च । हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा और आगजनी की घटना में 6 करोड़ का नुकसान हुआ था, सबसे ज्यादा 2.68 करोड़ का नुकसान नगर निगम को हुआ था। अब नगर निगम ने नुकसान की भरपाई शुरू कर दी है।

इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति कुर्क करने के लिए उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसकी जानकारी नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक को भी दी गई। लेकिन, अब्दुल मलिक की ओर से कोई भी राजस्व वसूली समय अवधि पर तहसील नहीं पहुंचा था। जिसके बाद प्रशासन ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का मन बना लिया है।

बता दें कि 14 फरवरी को नगर निगम ने अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ से अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। राशि जमा नहीं होने पर निगम ने आरसी जारी कर डीएम को रिपोर्ट भेजी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार सचिन कुमार ने 2.68 करोड़ करोड़ का वसूली पत्र अब्दुल मलिक के घर चस्पा कराया। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि 11 मार्च तक अब्दुल मलिक को राजस्व वसूली के तहत पैसे जमा करने थे। समय अवधि पर पैसा जमा नहीं कराया गया था। जिसके बाद अब संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading