June 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तमिलनाडु के राज्यपाल ने गुरुवार को के. पोनमुडी को मंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार किया

चेन्नई, 14 मार्च । तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि का राज्य सरकार और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ टकराव जारी है। राज्यपाल ने के. पोनमुडी को शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है, जो मुख्यमंत्री के अनुरोध पर गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में लौटने वाले हैं।

दिसंबर 2023 में मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी को अपना पद छोड़ना पड़ा था।

सुप्रीम कोर्ट ने बाद में उनकी सजा पर रोक लगा दी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु ने बुधवार को पोनमुडी की विधानसभा सीट – थिरुक्कोयिलुर – को रिक्त घोषित करने वाली अपनी पिछली अधिसूचना को रद्द कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने गुरुवार को पोनमुडी के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन को अनुरोध भेजा।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल रवि ने गुरुवार को पोनमुडी को मंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल पोनमुडी के शपथ ग्रहण पर कानूनी सलाह लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली जाएंगे।

गौरतलब है कि पोनमुडी विल्लुपुरम क्षेत्र के एक शक्तिशाली नेता हैं और राज्य के उत्तरी हिस्सों में द्रमुक के मजबूत नेता के रूप में जाने जाते हैं।

कैबिनेट में उनकी मौजूदगी से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को काफी मदद मिलने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading