23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा : गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 14 मार्च । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सीएए कानून का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वे हिंदुओं को गाली दे रहे हैं।

बेगूसराय में सांसद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “जब पाकिस्तान में हिंदुओं की बेटी को मंडप से उठाकर लेकर जाते हैं, तब तो इनकी जुबान नहीं खुलती।”

उन्होंने कहा कि जब किसी पीड़ित को पाकिस्तान में न्याय नहीं मिलेगा, तो वह भागकर हिन्दुस्तान नहीं आएगा, तो कहां जाएगा।

उन्होंने कहा कि रोहिंगिया को लेकर उनकी जुबान नहीं खुलती, क्योंकि उनका वोट बैंक है। यह तुष्टीकरण नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा, “जो भारतवंशी पाकिस्तान में तबाह, बर्बाद हुए हैं, अफगानिस्तान में सिख भाई तबाह बर्बाद हुए, उनको सहारा आखिर कौन देगा। भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उनको सहारा देने के लिए यह कानून बनाया है।”

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading