29.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

जम्मू-श्रीनगर हाईवे 12 घंटे बाद यातायात के लिए खुला

श्रीनगर, 15 मार्च । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बाद शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।

गुरुवार को दलवास, कैफेटेरिया मोड़ और अन्य स्थानों पर हुए भूस्खलनों के कारण राजमार्ग बंद हो गया था।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर श्रीनगर और जम्मू दोनों ओर से हल्के वाहन चलने लगे हैं।

अधिकारियों ने कहा, “दोपहर एक बजे के बाद भारी वाहनों को भी आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।”

गौरतलब है कि लगभग 300 किमी लंबा श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग घाटी की जीवन रेखा है। इसी के माध्यम से यहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है।

इस बीच, श्रीनगर-लेह राजमार्ग, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़ और डोडा-चंबा सड़कें अभी भी बर्फ से ढकी हैं और यातायात के लिए बंद हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल में 7,400 से अधिक मेधावी छात्रों को बांटीं ई-स्कूटी

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading