June 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रवि काना गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 16 मार्च । गौतमबुद्ध नगर का कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना अभी फरार है। दूसरी तरफ पुलिस और स्पेशल टीम उसके गैंग के लोगों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है।

शुक्रवार को रवि काना गैंग के दो आरोपियों की गिरफ्तार हुई थी। इसके बाद शनिवार को भी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी की है।

पुुलिस कमिश्नर गौतम बुद्धनगर के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने 25 हजार के इनामी तरूण छोंकर को गिरफ्तार किया। तरुण शातिर किस्म का अपराधी और स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना गैंग का सदस्य है।

गिरफ्तार आरोपी तरूण छोंकर लूटे और चोरी किए गए सरिया और स्क्रैप की सप्लाई का काम करता था। तरुण पर अलग-अलग थानों में नौ मामले दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading