34.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिहार : ट्रैक्टर से टकराई एसयूवी, सात की मौत

खगड़िया,18 मार्च । बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे हैं। इसके अलावा कई लोग घायल हैं।

बताया जाता है कि परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी थी। चौथम के मोहनपुर धमारा से बारात वापस लौट रही थी। बारात में शामिल कई लोग एक एसयूवी पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा में एक पेट्रोल पम्प के समीप सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर से एसयूवी की सीधी टक्कर ही गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल रेल मंडल में टिकट चेकिंग से साढ़े नौ करोड़ रुपए की वसूली

Newsdesk

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बालाघाट में विद्यार्थियों को दी गई शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं छात्रवृत्ति मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

Newsdesk

जेडीए की विवादित दुकान को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत मेडिकल कॉलेज के सामने देर रात हंगामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading