22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नीतीश कुमार को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने जदयू के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पटना, 19 मार्च । एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड को मगंलवार को एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया स्वीकृति प्रदान की जाए।

बिहार की राजनीति में चर्चा है कि अली अशरफ फातमी राजद की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पहले भी वह राजद में ही थे। माना जा रहा है कि वह मिथिलांचल की मधुबनी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading