24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से आज भरेंगे पर्चा

देहरादून, 22 मार्च । उत्तराखंड में 19 अप्रैल को 5 सीटों के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पूर्व सीएम और हरिद्वार से लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने आवास पर पूजा अर्चना कर देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूर्व सीएम के डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर हर साल की तरह इस साल भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने डिजिटल नामांकन के लिए हरिद्वार रवाना हो गए।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गुरुवार को हरिद्वार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading