September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मीसा और रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोली भाजपा – लालू टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी

पटना, 22 मार्च । बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती और सारण से रोहिणी आचार्य के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी हैं।

पटना में पत्रकारों ने शुक्रवार को सम्राट चौधरी से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू जी टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी हैं। उन्होंने तो अब अपनी बेटी तक को भी नहीं छोड़ा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले अपनी बेटी से किडनी लिया, उसके बाद टिकट दिया, यही है लालू प्रसाद यादव का परिचय। जो व्यक्ति अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ता है, उसी का नाम है लालू प्रसाद यादव।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने कुछ महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट करवाई है। बताया जाता है कि उनकी बेटी रोहिणी ने ही अपनी किडनी अपने पिता को दी है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading